Thursday 24 December 2015

ईसाई धर्मरीति के अनुसार अनिल साह का अंतिम संस्कार कर दिया




पटना। ईसाई धर्मरीति के अनुसार अनिल साह को दफन कर दिया गया। इसके पूर्व अनिल साह के पार्थिव शरीर को प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में लाया गया। फादर अरूण अब्राहम,फादर सुशील साह,फादर सेराफिम जौन,फादर जौर्ज हिलारियन,फादर मैथ्यू चैम्पलानी,फादर अब्राहम पुतुमुना, फादर एंड्रू, फादर जॉनसन केलकत,फादर के0सी0फिलिप, फादर फिलिप,फादर स्कारिया, फादर सेवास्टियन आदि येसु समाजी पुरोहितों ने मिस्सा किया। मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर अरूण अब्राहम थे। जो अनिल साह के पड़ोसी हैं।

अपने संबोधन में फादर अरूण ने अनिल साह के व्यक्तित्व एवं कृतिव्य पर गहन रूप से प्रकाश डाला। उनके अंदर विघार्थी जीवन से ही नेतृत्व काने की क्षमता थीं। इसके कारण कलीसिया,समाज और परिवार को प्रगति पथ पर ले जाने वाले कृत्य किए। मिस्सा समाप्त हो जाने के बाद पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान में लाया गया। ईसाई समुदाय को विश्वास है कि कयामत दिनों में अन्य लोगों की तरह अनिल साह भी पुर्नजीर्वित हो जाएंगे। माहौल गमगीन था। कोई शख्स नहीं बचे जो आंसू नहीं छलकाएं। इस बीच फादर जॉनसन ने प्रार्थना करने के बाद पार्थिव शरीर को मिट्टी के हवाले करवा दिया। उनकी पत्नी स्टेला साह, पुत्र सिसिल साह, पुत्र राजन साह और उनके बहनों ने चित्कार मारकर रोने को विवश थे। उनलोगों का कहना था कि पापा सेवा करवाएं ही रूखस्त हो गए। मालूम हो कि बुधवार को घर (कुर्जी क्रिश्चियन कॉलोनी) में दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद चिर निन्द्रा में चले गए। 

मौके पर एंग्लो-इंडियन समुदाय के झारखंड विधान सभा के मनोनीत सदस्य विधायक जीजे गोलस्टेन, पश्चिम मैनपुरा ग्राम पंचायत के मुखिया निलेश प्रसाद, मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया भाई धर्मेन्द्र, पटना सदर के उप प्रमुख नीरज यादव, संत माइकल उच्च विघालय के प्राचार्य, कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासिका आदि उपस्थित थे।

हम लोगों के बीच से अनिल साह चले गए। हर फन में माहिर होने के कारण उनका व्यक्तित्व महान था। हां, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के निकटतम सहयोगी थे। विख्यात कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल के क्रेडिट मैंनेजर थे। इस हॉस्पीटल के बाद जय प्रभा हॉस्पीटल के पूर्व प्रशासक थे। कुर्जी पल्ली परिषद के माननीय सदस्य थे। कैथोलिक एसोसिएशन के माननीय सदस्य थे। कोलकोता से प्रकाशित विकली हेराल्ड के रिर्पाेटर थे। ‘सार’ न्यूज एजेंसी के अधिकृत रिर्पाेटर थे। पवित्र हृदय का संदेश के लेखक थे। इसके अलावे स्थानीय दैनिक में समाचार प्रेषक थे।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

No comments: