Sunday 13 November 2022

ग्वादालूपे की मां मरियम का तीर्थस्थल है दुसैया

 


दुसैया. ग्वादालूपे की मां मरियम का तीर्थस्थल है दुसैया पल्ली.यहां पर प्रत्येक साल ग्वादालूपे मां मरियम के आदर में वार्षिक पर्व मनाया जाता है.इस साल 02 दिसंबर,2022 शुक्रवार से धार्मिक कार्यक्रम शुरू होगी .इस अवसर पर 02 से 10 दिसंबर तक नोवेना, 03 से 05 दिसंबर तक आध्यात्मिक साधना/चुप्पी और 11 दिसंबर रविवार को पर्व दिवस है.मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल में स्थित रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फुलजेंस तिग्गा और बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन हैं.उनके दोनों अति मान्यवर धर्माध्यक्षों के नेतृत्व में 09ः00 बजे सुबह बेतिया चर्च से दुसैया के लिए पदयात्रा आयोजित की जाएगी.


ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व दुसैया पल्ली में

02 दिसंबर,2022 शुक्रवार,संध्या 03ः00 बजे से बेतिया धर्मप्रांत के  धर्माध्यक्ष  पीटर  सेबेस्टियन  गोवियस के द्वारा झंडोत्तोलन,पवित्र मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना.

02 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रतिदिन संध्या 03ः00 बजे से पवित्र रोजरी माला,मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना.

आध्यात्मिक साधना/चुप्पी

03 से 05 दिसंबर तक आध्यात्मिक साधना/चुप्पी,पवित्र रोजरी माला,मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना दोपहर 02ः30 बजे से 06ः00 बजे तक,ब्रदर जेम्स डी.रोजारियो द्वारा संचालित.

11 दिसंबर रविवार को पर्व दिवस है

06ः30 बजे सुबह पवित्र युख्रिस्तीय बलिदान.

09ः00 बजे सुबह बेतिया चर्च से दुसैया के लिए पदयात्रा

11ः00 बजे सुबह दुसैया पल्ली के द्वारा पदयात्रियों का औपचारिक स्वागत

11ः00 बजे से 01:00 बजे तक सभी पदयात्रियों के लिए प्रीतिभोज

12ः00 बजे से 01ः00 बजे तक चंगाई प्रार्थना एवं बीमारों पर आशीष

01ः30 बजे समारोही मिस्सा तत्पश्चात मां मरियम की शोभायात्रा

मुख्य पुरोहित पश्चिम बंगाल में रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फुलजेंस तिग्गा और बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन

फादर अल्फोंस जोजो,ओ.पी.फादर क्लोड कोर्दा,ओ.पी.पल्ली पुरोहित और फादर अंतुनी स्वामी,ओ.पी.

आलोक कुमार

No comments: