Monday 28 November 2016

ग्वादालूूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व 11 दिसम्बर को


बेतिया। मां मरियम हैं परिवारों की रानी। इनके सम्मान में दुसैया पल्ली में ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व मनाया जाता है। दुसैया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डि’सुजा,ओ0 पी0 के अनुसार
2 दिसम्बर को संध्या 3.30 बजे बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर लौरेंस पास्कल,येसु समाजी के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद पवित्र मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना की जाएगी। 2 से 10 दिसम्बर तक आध्यात्मिक साधना/चुप्पी,पवित्र मिस्सा एवं नोवेना प्रार्थना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक फादर पीटर फर्नाडिंस( दोमिनिकन) द्वारा संचालित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर को साढ़े नौ बजे से बीमारों पर प्रार्थना एवं पापस्वीकार। 9 बजे से बेतिया चर्च से दुसैया चर्च के लिए पदयात्रा।साढ़े ग्यारह बजे से दुसैया पल्ली द्वारा पदयात्रियों का औपचारिक स्वागत। साढ़े ग्यारह बजे से 1 बजे तक प्रीतिभोज। 1.30 बजे समारोही मिस्सा विलियम डि’सूजा, येसु समाजी ,पटना धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। इसके बाद मां मरियम की शोभा यात्रा। इसके बाद समापन समारोह।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: