Tuesday 20 December 2016

पूजा 3 साल की है। चल और फिरने में नाकामयाब

पटना। मां बच्ची के साथ और बच्ची कुकुर के साथ है। यह दृश्य बोरिंग रोड की है। बबलू राम महादलित डोम समुदाय से तालुक रखते हैं। बबलू राम और मालतो देवी के सहयोग से 2 बच्ची हुई है। बड़ी वाली सुनीता कुमारी और मां की गोद में बैठी पूजा कुमारी हैं। मालतो देवी कहती हैं कि पूजा 3 साल की है। चल और फिरने में नाकामयाब है। ऐसा प्रतीक होता है कि वह काफी कमजोर है। चिकित्सकीय भाषा में कुपोषित है। बिहार से कुपोषित को खदेड़ देना है। यह सवाल उठता है कि आंगनबाड़ी केन्द्र से सर्म्पक नहीं है। इसी कारण सुनीता कुमारी भी बालवाड़ी केन्द्र में नहीं जा पाती है। आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका भी नजरांदाज कर रखी है। अब तो भगवान पर ही निर्भर है। इसी तरह दुषित वातावरण में रहने को बाध्य है। पूजा को बोतल का दूध पिलाया जाता है। उस पर मक्खियां बैठी रहती है। जैसे ही पूजा रोती है बोतल को मुंह में डाल दिया जाता है। मालतो देवी कहती हैं कि वह सदैव दस्त से पीड़ित रहती हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: