Tuesday, 30 June 2015

केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन अभियान


भारी संख्या में लाल झंडे वाले जन प्रदर्शन में शामिल

पटना। जन अभियान,बिहार से जुड़े हैं जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, एम.सी.पी.आई(यू.), कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया,जन प्रतिरोध संघर्ष मंच, जनवादी लोक मंच, सर्वहारा जन मोर्चा, जनवादी मजदूर किसान सभा,सी.पी.आई.(एम.एल.), सी.पी.आई.(एम.एल.),एस.आर.भाई जी, सी.पी.आई.(एम.एल.) और न्यू डेमोक्रेसी। इन लोगों ने मिलकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन अभियान के तहत पटना में विशाल जन प्रदर्शन किया।इन लोगों के हाथ में लाल झंडे थे। सरकारी योजनाओं को लागू करने की मांग कर रहे थे।

नेताओं ने आरोप लगाया गया कि वर्तमान राजग सरकार यू.पी.ए.सरकार की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है। भाजपानीत राजग की सरकार सत्तारूढ़ होने के बाद ‘अच्छे दिन आने वाले है’ के वादे कर सरकार ने शासन के एक साल की अवधि पूर्ण कर चुकी है।इस बीच ‘मेक इन इंडिया’,स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘श्रमेव जयते’ के लुभावने नारे के साथ बेहतर भारत के निर्माण के वायदे किए जा रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे सरकार की हकीकत सामने आती जा रही है, उसकी जनविरोधी नीतियां प्रकट हो रही है।


आलोक कुमार

No comments: