Saturday 30 January 2016

सामूहिक चंदा के बल पर ही मंदिर निर्माण होगा



सात बहिनिया को मंदिर से बेदखल करने के बाद


खुले आकाश में हैं सातों बहिनिया

पटना। और सात बहिनिया को लोगों ने पूजापाठ करने के बाद बहिनियों को मंदिर से बेदखल कर दिये। खाली मंदिर को तोड़ने के एवज में बिन्द समुदाय के नेताओं ने 10 हजार रूपये लिये। तब जाकर जेसीबी मशीन चलाने पर राजी हुए। देखते ही देखते मंदिर जमींदोज हो गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ सातों बहिनियों को नयका टोला ले गये। मंदिर निर्माण करने को लेकर जमीन खाली थी। ईंट से घेरने के बाद टोकरियों में लायी गयी सातों बहिनियों को रख दिया गया और लाल कपड़े से ढंक दिया गया। इसी तरह ब्रह्म देवता के वाहन और खराऊं रख दिया गया।

बिन्द समुदाय के सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले जदु महतो कहते हैं कि कुर्जी के लोग आये थे। उनका कहना है कि वे मंदिर निर्माण करना चाहते हैं। इस पर एतराज किया गया। सामूहिक चंदा के बल पर ही मंदिर निर्माण होगा। हमलोग नहीं चाहते हैं कि कोई व्यक्ति आकर व्यक्तिगत स्वार्थ साधने को लेकर मंदिर निर्माण करें। वहीं हमलोग वोट बैंक भी बनना नहीं चाहते हैं। 

उनका कहना है कि पांच ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं होगा। 2017 में पटना नगर निगम का चुनाव होगा। इस क्षेत्र में वार्ड पार्षदों का चुनाव होगा। इसके प्रतिनिधि लोग बनना चाहते हैं। जो मौके की तलाश में हैं। श्रावण माह तक मंदिर निर्माण हो जाने की संभावना है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर दीघा घाट,पटना। 

No comments: