Saturday 23 July 2016

मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत में मात्रः 4,638 कैथोलिक


पटना। आप मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के प्रशासक रहे। आप बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष रहे। आप पटना धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष हैं। आप पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष हैं। आपका नाम फादर विलियम डिसूजा है। आप विश्वविख्यात येसु समाजी से संबंध रखते हैं। आप अभी 6 धर्मप्रांतों के बेताज बादशाह हैं। पटना,बेतिया,मुजफ्फरपुर,बक्सर,भागलपुर और पूर्णिया धर्मप्रांतों में मात्र 1 लाख 92 हजार 7 सौ 52 ही कैथोलिक हैं।

पटना महाधर्मप्रांत के 6 धर्मप्रांतों में रोमन कैथोलिकों की जनसंख्या 1 लाख 92 हजार 7 सौ 52 है। सबसे बुरा हाल मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत का है। केवल 4,638 कैथोलिक हैं। इसके बाद बेतिया धर्मप्रांत का है यहां पर मात्रः 5,810 कैथोलिक हैं। बेतिया धर्मप्रांत में 12 पल्ली है। कुल जनसंख्या 15,891,000 है। कैथोलिक केवल 5,810 (0.0प्रतिशत) हैं। यहां पर अभी धर्माध्यक्ष नियुक्त नहीं हैं। प्रशासक के रूप में लौरेंस पास्काल कार्यरत हैं। भागलपुर धर्मप्रांत में 140 पल्ली है। कुल जनसंख्या 9,446,000 है। कैथोलिक 78,359(0.8 प्रतिशत ) है। पटना धर्मप्रांत में कुल जनसंख्या 24,709,333 है। कैथोलिक 54,120,000 (0.2 प्रतिशत है। बक्सर धर्मप्रांत में 15 पल्ली है। कुल जनसंख्या 10,342,000 है। कैथोलिक 25,434,000 (0.2प्रतिशत है। मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत में कुल जनसंख्या 29,436,742 है। कैथोलिक 4,638 (0.0प्रतिशत) है। पूर्णिया धर्मप्रांत में कुल जनसंख्या 8,349,215 है। कैथोलिक 24,391,000 (0.3प्रतिशत) है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: