Sunday 24 July 2016

आखिरकार महादलित मुसहर समुदाय को प्रथम और द्वितीय किस्त हासिल


कई माह से किस्त मिलने में हो रही थी परेशानी 
पटना। पटना नगर नूतन राजधानी अंचल के वार्ड नम्बर 1 में है दीघा मुसहरी। गृह निर्माण करने के लिए राशि मिलने में परेशानी हो रही थी। वह परेशानी टल गयी। आखिरकार महादलित मुसहर समुदाय को प्रथम और द्वितीय किस्त की राशि विमुक्त कर दी गयी है।

दीघा मुसहरी के विकास मित्र सुधीर कुमार का कहना है कि प्रथम चरण में 70 महादलितों को नींव से प्लीथ तक मकान निर्माण करने के लिए राशि दी गयी। इन 70 में से 30 महादलितों को द्वितीय चरण की राशि दी जा रही है। इनको प्लीथ से लिंटर तक मकान तैयार करना है। शेष 26 महादलितों की फाइल प्रक्रिया में है। 6 महादलितों को तस्वीर देनी है। 8 महादलितों का आवेदन डम्बी हो गया है। उन्होंने कहा कि 34 अन्य महादलितों को प्रथम चरण की राशि विमुक्त की जा रही है। कुल 165 महादलितों का मकान बनना है। राजीव आवास योजना के तहत 2 लाख 86 हजार 411 रू0 स्वीकृत है।नींव से प्लीथ तक निर्माण में 86 हजार 223 प्रथम किश्त में,प्लीथ से लिंटर तक निर्माण में 1 लाख 45 हजार द्वितीय चरण में और लिंटर से छत तक 50 हजार 188 तृतीय चरण में दिया जाता है। इसमें शौचालय निर्माण करवाना अनिवार्य है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: