Tuesday 28 March 2017

विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता

पटना। नूतन राजधानी अंचल पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 A ।  के प्रत्याशी अमरेन्द्र कुमार ‘अमर’ के स्व0 दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। दादा ने स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन नहीं लिये। पिता  हरिराम विधायक थे। विभाजित झारखंड के काके विधान सभा से विजयी घोषित किये गये थे। अब अमरेन्द्र कुमार ‘अमर’ पार्षद बनने की तैयारी में हैं। ये भी जेपी सेनानी हैं। 1974 के आंदोलन में बक्सर केन्द्रीय कारा में बंद किये गये। इनको और अन्य लोगों को नीतीश सरकार के द्वारा पेंशन नहीं दी जाती है। केवल मीसा और डीआईआर में बंद को ही सरकार जेपी सेनानी मानकर पेंशन देती है। अमर विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अपने क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य संपादित किये हैं।

आलोक कुमार


No comments: