Saturday 9 February 2013

पैक्स के द्वारा 100 पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण होगा

पैक्स के द्वारा 100 पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण होगा

 बौध गया प्रखंड के अतिया पंचायत में और बाराचट्टी पंचायत में होगा सामाजिक अंकेक्षण
 
गया। सर्वप्रथम पंचायत में ग्राम सभा की जाएगी। इस सभा में सामाजिक अंकेक्षण दल का चयन किया जाएगा। इस दल के सदस्यों को मनरेगा से संबंधित 2 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके चयनित पंचायत के गांव में चले जाएगे। 2 दिनों तक मनरेगा के तहत संपन्न कार्यो का आकलन करेगे। भौतिक सत्यापन करेंगे। गांव के अंदर का नक्शा बनाएंगे जहां-जहां कार्य किया गया है। यह विशेष ध्यान करेंगे कि अधिकांश कार्य किस जगहों में और किन समुदायों के लिए किया गया। इसके बाद अंतिम दिन जन सुनवाई की जाएगी। इस तरह 5 दिनों के अंदर सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण होगा।
    पूअररेस्ट एरिया सिविल सोसायटी पैक्स के द्वारा मनरेगा अभियान सीएसओ मीट का आयोजन किया गया था। यह तय किया गया कि पैक्स के कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले 100 पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण किया जाये। यह देखा जाए कि किस समुदाय को अधिकाधिक लाभ मिला है। क्या वंचित समुदाय को अनदेखा किया जा रहा हैं? इसके लिए जिले के उप विकास आयुक्त को पत्र भेजा रहा है। जहां पर सामाजिक अंकेक्षण करना है। उनके द्वारा जिलाधिकारी,बीडीओ,कार्यक्रम पदाधिकारी आदि को आदेश अग्रसारित कर देंगे। अगर आदेशानुसार मुखिया जी के द्वारा ग्राम सभा नहीं बुलाते हैं। तो उनके गैरहाजिरी में किसी बुजुर्ग की अध्यक्षता में ग्राम सभा करके सामाजिक अंकेक्षण दल का चयन कर लिया जाएगा।
      पैक्स के स्टेट मैंनेजर राजपाल ने कहा कि जिस पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण होना है। वहां से मनरेगा से संबंधित दस्तावेज लिया जाएगा। मनरेगा अधिनियम के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। तीन दिनों के अंदर दस्तावेज उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर फोटो स्टेट करके देना है जो बाजार में रेट है उसी रेट पर फोटो कोपी करवाकर उपलब्ध कराएगे। यह सब पारदर्शिता के तहत किया जाएगा।
     सामाजिक अंकेक्षण के प्रति पैक्स गंभीर है। इसके लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य निष्पादन किया जा रहा है। सर्वप्रथम प्रशिक्षिकों का प्रशिक्षण जहानाबाद में किया गया। इसके बाद कई गैर सरकारी संस्थाओं को मिलाकर कई जिलों में सहजकर्ता का प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षित सहजकर्ताओं के द्वारा ग्राम सभा के द्वारा चयनित सामाजिक अंकेक्षण दल को प्रशिक्षण देंगे। इसके तहत गया जिले के बौध गया प्रखंड के अतिया पंचायत में और बाराचट्टी पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा की जाएगी।

No comments: