Wednesday 3 April 2013

ईसाई परिवारों के घरों में आशीष देने का सिलसिला जारी

ईसाई परिवारों के घरों में आशीष देने का सिलसिला जारी

पटना। कुर्जी में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले ईसाई समुदाय के घरों में पवित्र जल का छिड़काव शुरू हो गया है। इसे ईसाई समुदाय घरों की आशीष कहते हैं। 2 अप्रैल से घरों में आशीष देने का सिलसिला शुरू किया गया। यह सिलसिला 11 अप्रैल तक जारी रहेगा। आशीष 5 बजे से 8 बजे तक दी जाती है। एक पुरोहित होते हैं और कुछ सहयोगी रहते हैं। पुरोहित घर में जाकर गीत शुरू करते हैं और प्रार्थना करते हैं। इस घर में रहने वालों के बीच में शांति कायम रहे। इसके लिए प्रार्थना करते हैं। इसके बाद पुरोहित पवित्र जल का छिड़काव बेदी बने स्थान से शुरूकर सभी घरों में आशीष देते चले जाते हैं। इसके बाद परिवार के लोग दानस्वरूप कुछ रकम देते हैं। कुछ घरों में आज भी अंडा देने का परपंरा निभाते हैं।
  आज बुधवार को ब्रदर विक्टर सहाय राज के द्वारा शिवाजी नगर, सरदार पटेल मार्ग, रजनीगंधा और उषा अपार्टमेंट में आडलिन कुजूर और अमूल्या रिचर्ड के सहयोग से घरों में आशीष दी गयी।  इनके द्वारा 2 से 11 अप्रैल तक घरों में आशीष दी जाएगी। यह इस प्रकार है। एक्स.टी.आई.के फादरगण के द्वारा दीघा घाट, मरियम टोला, संत जोसेफ टोला, जमाखारीज, अखाड़ा रोड,एस.वी.पी.कॉलोनी में एडवर्ड साह के सहयोग से, कुर्जी चर्च के फादर ग्रेगरी गोम्स के द्वारा संत माइकल कॉलोनी,हमीदपुर,कुर्जी पुल,आरा मशीन,कुम्हार टोली में रोजालिया मिंज की मदद से, फादर जॉन रवि के द्वारा बालूपर पर ग्रेसी आल्फ्रेड बीना रिचर्ड के सहयोग से , फादर जॉनसन के द्वारा कोठिया में हाबिल कुजूर और फिलोमीना के सहयोग से, बीएड के फादरगण के द्वारा बांसकोठी में विपिन और शोभा हेनरी के सहयोग से,फादर इसीदोर के द्वारा कुर्जी मोड़ क्रिश्चियन कॉलोनी, आर.बी.आई. और मगध कॉलोनी में पास्कल पीटर ओस्ता, सुशील लोबो और बेर्नाडेक्ट के सहयोग से,फादर राजेश के द्वारा फेयर फिल्ड, गंगा बिहार और न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी में मार्गेट मार्टिन और थोमस केरकेट्टा के सहयोग से , फादर जौर्ज के द्वारा कश्मिाई इलाका में रोजी रिचर्ड और फादर अमलराज के द्वारा आई.जी.आई.एम.एस. में थियोडोर तिर्की के सहयोग से घरों में आशीष दी गयी। ईस्टर संडे के दिन पुरोहित ने आग और पानी को पवित्र आशीष दिया था। इस समय ईसाई परिवारों के घरों में आशीष देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। ईसाई बहुल्य क्षेत्रों को कई हिस्सों में विभक्त करके पुरोहित पवित्र जल का छिड़काव करना शुरू कर दिये हैं। आज मखदुमपुर बगीचा में ब्रदर विक्टर सहाय राज ने पवित्र जल का छिड़काव किया।