Wednesday 9 July 2014

जिला प्रशासन के द्वारा यात्रियों के पक्ष में कारगर कदम उठाएं


पटना पटना ऑटो रिक्शा चालक संघ के महामंत्री नवकांत झा ने जानकारी दी है। आप सभी यात्रीगण को सूचित किया जाता है कि डीजल , पेट्रोल , मोबिल , पार्टस , इंसोरेंस गाड़ी के मूल्य में भारत सरकार ने बहुत ही ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है। इसके कारण हमलोगों ने भाड़ा में 20 प्रतिशत का वृद्धि कर दी है।
आप गांधी मैदान से पुलिस लाईन तक जाएंगे। तब 5 रू . जेब से निकालना होगा। काली मंदिर पहलवान घाट तक जाएंगे। तब 6 रू . व्यय करने होंगे। जब राजापुल आते हैं। तब 7 रू . देना होगा। मूर्ति मकान , गोसाई टोला से आगे पेट्रोल पम्प तक 8 रू . देना होगा। कुर्जी हॉस्पीटल से कुर्जी मोड़तक 9 रू . में व्यय करना होगा। कुर्जी पुल , दीघा घाट और एक्स . टी . टी . आई तक 10 रू . देना होगा। पोलसन से दीघा थाना तक 11 रू . देना ही होगा। बाटा से निराला कॉलोनी तक 12 रू . व्यय करना होगा। नासरीगंज , देवी स्थान और तकियातक 13 रू . और गाभतल से दानापुर पड़ाव तक सीधे 15 रू . देना ही होगा।
महामंत्री नवकांत झा ने कहा कि जब आप दानापुर से गाभतल से तकियातक आते हैं। तब 5 रू . देना होगा। कोर्ट से नासरीगंज , देवी स्थान तक 6 रू ., मिथिला कॉलोनी से बाटा तक 7 रू ., दीघा थाना से पोलसन तक 8 रू ., दीघा , एक्स . टी . टी . आई से कुर्जी पुल तक 9 रू ., कुर्जी मोड़ से कुर्जी अस्पताल तक 10 रू ., गोसाई टोला , पेट्रोल पम्प से राजापुल तक 12 रू ., बांसघाट से काली मंदिर तक 13 रू . और पुलिस लाइन से गांधी मैदान तक 15 रू . देना होगा।
यात्री और चालक के बीच में बकझक
संघ के द्वारा निर्धारित भाड़ा से अधिक भाड़ा वसूलने में ऑटो चालक पीछे नहीं रहते हैं। दानापुर से मखदुमपुर आने पर ऑटो चालक 10 रू . देने की मांग पर अडिग हो गया। जबकि उसे 9 रू . भाड़ा देने की मांग करनी चाहिए। इसको लेकर यात्रीगण और चालक के बीच में बकझक भी होने लगती है। इसके आलोक में जिला प्रशासन को सामने आना चाहिए। पटना ऑटो रिक्शा चालक संघ के नेताओं से बातचीत कर अंतिम भाड़ा निर्धारण करना चाहिए। ऐसा करने से यात्री खुशी - खुशी भाड़ा देने पर एतराज नहीं करेंगे।
इसके साथ ही जिला प्रशासन को सड़क पर पुलिस तैनात करनी चाहिए। अगर ऑटो चालक मनमौजी भाड़ा वसूलते हैं। तो उनके खिलाफ कारगर कदम उठा सके। यह भी करना चाहिए कि प्रशासन मोबाइल नम्बर सार्वजनिक कर दें ताकि मोबाइल से यात्रीगण सूचना दें सके। एसएमएस कर सके। उम्मीद है कि जिला प्रशासन यात्रियों के हित में कारगर कदम उठाएंगे।
Alok Kumar


No comments: