Friday, 9 October 2015

महागठबंधन का चुनाव प्रचार चरम पर

पटना। महागठबंधन का चुनाव प्रचार चरम पर। इसमें महागठबंधन के नेताओं की तस्वीर है। जदयू से नीतीश कुमार,राजद से लालू प्रसाद यादव और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी हैं। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जगह दी गयी है। अब नौजवान साइकिल पर सवार हो गए हैं। नौजवान साइकिल से रोड शो कर रहे हैं। नीतीश का निश्चय,विकास की गारंटी शेयर कर रहे हैं।आर्थिक हल,युवाओं को बल के तहत बेरोजगार युवाओं को 1000 प्रति माह की सहायता। छात्रों को ‘ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ और 4 लाख तक का सब्सिडाइज्ड लोन।आरक्षित रोजगार,महिला का अधिकार के तहत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण। हर घर बिजली लगातार के तहत हर घर को कनेक्शन और 24 घंटे बिजली। हर घर नल का जल के तहत चापाकल से मुक्त बिहार,हर घर में नल का पानी। घर तक,पक्की गली-नालियां के तहत गांवों में हर घर तक पक्की गली एवं नाली। शौचालय निर्माण,घर का सम्मान के तहत खुले शौच से मुक्त बिहार के लिए हर घर में शौचालय। अवसर बढ़े, आगे बढ़े के तहत बिहार के सभी यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में फ्री वाई फाई की सुविधा। फिर से नीतीशे की मांग की गयी है।

आलोक कुमार


No comments: