कुर्जी मोड़ बिन्द टोली की धरती पर प्रथम प्रसव फरवरी में
पटना। शारीरिक अक्षम हैं रिंकु देवी। मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गयी हैं। तब रिकु देवी की शादी कर दी गयी। दहेज में तीन लाख और दो चक्का वाहन देना पड़ा। घर के घरेलू बर्त्तन और जेवरात अलग से दिया गया। रिंकु की शादी राम विनय महतो से की गयी। वैशाख का मौसम था। अभी रिंकु देवी गर्भवती हैं। माघ में बच्चा होगा। बिन्द टोली से कुर्जी मोड़ बिन्द टोली में आकर रहने लगी हैं। इस बिन्द टोली के सामने ही मिशनरी हॉस्पिटल है। इस मिशनरी हॉस्पिटल को मानवता के नाम सेवा करने की जरूरत है। इस मिशनरी हॉस्टिपल का नाम है कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल। इस हॉस्पिटल की नर्सेस प्रशिक्षु अनुभव हासिल करने बिन्द टोली जाती थीं। अब तो निकट में ही बिन्द टोली आ चला है। यहां पर आने से और अधिक अनुभव प्राप्त होगा।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment