Monday 1 February 2016

45 दिनों के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं

मंथरगति से शौचालय निर्माण
30 दिनों से लोग बस गये हैं
नौकरशाहों ने बिन्द जाति के लोगों को ठगा
पटना। कुर्जी मोड़ बिन्द टोली में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी। इधर-उधर चापकाल लगाया गया है। वह भी टूटने लगा है। पानी पीने लायक नहीं है। फिर भी लोग पीने को बाध्य हैं। 45 दिनों से शौचालय निर्माण हो रहा है। वह भी पूरा नहीं हो सका है। लोग इधर-उधर शौचक्रिया करने को बाध्य हैं। आप महिलाओं के बारे में अंदाज लगा सकते हैं। सुबह और शाम ही शौचक्रिया को जाते हैं। अभी भी मुख्य पथ से बिन्द टोला को नहीं जोड़ा गया है। यहां के लोगों का आग्रह है कि राजेन्द्र घाट के सामने ही पुल निर्माण हो। ऐसा करने से लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी। 
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: