Thursday 28 July 2016

शिक्षा मंत्री डा0अशोक चौधरी के नाम खुला पत्र

सेवा में, 
                                   
डा0अशोक चौधरी, 
शिक्षा मंत्री,
बिहार सरकार,
पटना।

विषयः - संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय,बेत्तिया के शिक्षकों के आठ माह से रुके वेतन को दिलाने के सम्बन्ध में।

महोदय,
उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में  संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय बेत्तिया से यह जानकारी दी गयी है कि उस विद्यालय के शिक्षकों को चार माह से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि इस विद्यालय का हर कार्य अप- टू-डेट रहता है तथा अपने जिला में बालिकाओं की शिक्षा के लिए एक आदर्श एवं अनुकरणीय विद्यालय है।वेतन न मिलने से सिर्फ तनख्वाह पर आश्रित शिक्षकों को घर गृहस्थी चलाने में  काफ़ी दिक्कत हो रही है। अक्सर इस विद्यालय के साथ इस तरह की परेशानी उत्पन्न होती रहती है। 

अतः आपसे आग्रह है कि  इस विद्यालय के साथ अक्सर इस तरह की होने वाली परेशानी को स्थायी तौर पर दूर करने में सहयोग करें तथा जल्द से जल्द इस विद्यालय के रुके हुए वेतन का भुगतान कराने में सहयोग करें ।साथ ही  इसकी जानकारी हमें भी उपलब्ध कराने की कृपा करें।

धन्यवाद।

एस0के0लॉरेंस,
महासचिव,
अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ ,पटना।
फातिमा माता सुसमाचार केंद्र के पीछे,शिवाजी नगर,मखदुमपुर,पोस्ट-दीघा (पटना)-800011.
मो.9430284400,9430988909.

No comments: