Tuesday 21 May 2013

तीन दिवसीय कार्यक्रम 24 मई से पटना में


               

              भूमि सुधारों पर विशेष कार्यदल के सदस्य पी.व्ही.राजगोपाल का  

    पटना। केन्द्र सरकार के द्वारा गठित भूमि सुधारों पर विशेष कार्यदल के सदस्य एवं जानेमाने गांधीवादी कार्यकर्ता पी.व्ही.राजगोपाल पटना रहे हैं। इस दौरान विशेषकर मोहब्बत की नगरी आगरा में जन सत्याग्रह 2012 के महानायक पी.व्ही.राजगोपाल और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के संग भूमि सुधार एवं अधिकार संबंधी 10 एजेंडों पर सहमति पर खास तौर पर फोकस डालेंगे। अबतक केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये कार्य एवं सरकार की मंशाओं को पर्दाफाश करेंगे

इस बात की जानकारी जन संगठन एकता परिषद,बिहार के प्रांतीय संयोजक प्रदीप प्रियदर्शी ने देते हुए कहा कि उनका पटना में तीन दिनों का व्यस्त कार्यक्रम है। रांची से 24 मई को पटना पधार रहे हैं। जनादेश 2007 और जन सत्याग्रह 2012 सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान से जोड़ेंगे। इसके बाद जनादेश और जन सत्याग्रह में सहयोग देने वाली मित्र संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।  विशेषकर मोहब्बत की नगरी आगरा में जन सत्याग्रह 2012 के महानायक पी.व्ही.राजगोपाल और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के संग भूमि सुधार एवं अधिकार संबंधी 10 एजेंडा पर सहमति पर खास तौर पर फोकस डाला जाएगा।