Friday 29 July 2016

दर्द को और अधिक बढ़ाता बहता पानी

गेट नम्बर-93 के सामने बहता पानी

गेट नम्बर-95 के लोगों के समक्ष बरकरार परेशानी

पटना। आई0टी0आई0छात्रावास के बगल में है जलापूर्ति केन्द्र। जी हां,जलमीनार केन्द्र भी है। पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत के अंदर दो तरह की सुविधा हैं। फिर भी गेट नम्बर-95 के लोगों को जलापूर्ति केन्द्र का पानी नसीब नहीं हो रहा है। इस दिशा में लोक स्वास्थ्य अभियंण विभाग के अधिकारी भी मौनधारण कर लिये हैं। 

दर्द  को और अधिक बढ़ाता बहता पानीः गेट नम्बर-95 के लोगों को 2 साल से जलापूर्ति केन्द्र का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इस गली में मुख्य पाइप का समायोजन कर दिया गया है। लोग मुख्य पाइप से घर तक पाइप का संयोजन कर लिये हैं। इतना करने में मोटी रकम व्यय किये हैं। इसका सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है। गत 4 दिनों से गेट नम्बर-94 के सामने पाइप फट जाने के कारण निरन्तर पानी बह रहा है। इसको बंद करने के लिए कामगारों से कहा गया तो आजकल कहकर कार्य को टालते चले जा रहे है। इस तरह का बहता पानी देखकर गेट नम्बर-95 के लोगों का दर्द और अधिक गमगीन हो चला है। 

जहां पर पाइप फटा है। उसी के बगल में भू-गर्भ नाला है। पानी बहकर नाला में गिर जाता है। जलजमाव नहीं होने के कारण समस्या नहीं है। अगर समस्या होती तब ही लोग आवाज उठाते।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: