Thursday 22 December 2016

यूनियन और प्रबंधन के बीच में समझौता नहीं होने से कर्मी बिलबिला रहे हैं


पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से संबंधित है कुर्जी होली फैमिली अस्पताल कर्मचारी यूनियन। इस यूनियन ने मांगों की सूची अप्रैल माह में कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल को सौंपा है। 8 माह बाद भी यूनियन और प्रबंधन के बीच में समझौता वार्ता संपन्न नहीं हुआ है। इसके कारण डायन मंहगाई और नोटबंदी के फेर में कर्मी फंस गये हैं। दोनों के कारण आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है। 

ईसाइयों द्वारा संचालित कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल की प्रशासिका ने कर्मियों को क्रिसमस गिफ्ट में समझौता परिणाम देना वाजिब नहीं समझा। इसके कारण कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
सूत्रों का कहना है कि यूनियन और प्रबंधन के बीच में समझौता की गयी है कि इस मसले को श्रमायुक्त कार्यालय में अग्रसारित नहीं करेंगे। इसके बाद गत समझौता भी एक साल के बाद ही हो पायी थी।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: