Wednesday 21 December 2016

चर्च की नयना विराम सजावट जारी

मधुबनी। मधुबनी में रोमन कैथोलिक चर्च है ख्रीस्त द राइजिंग। इस ख्रीस्त द राइजिंग चर्च की देखरेख फादर पल्ली पुरोहित सुभाष माइकल करते हैं। चर्च को नयना विराम सजावट की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद पल्ली पुरोहित ने दी है कि क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसम्बर को साढ़े नौ बजे से समारोही मिस्सा होगा। समारोही के मुख्य पुरोहित फादर सुभाष माइकल होंगे। इनके साथ अन्य पुरोहितों में फादर टोनी पेनडानाथ और फादर अनिल मिंज होंगे। इसी तरह 25 दिसम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके प्रमुख अनुष्ठानकर्ता फादर सुभाष हैं। इसके साथ फादर टोनी पेनडानाथ और फादर अनिल होंगे।

मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के लतौना पल्ली के हैं फादर सुभाष माइकल। इनके साथ फादर कल्याण दोमनिक और फादर अरविंद वाल्टर हैं। लतौना पल्ली के फादर अरविंद वाल्टर प्रथम पुरोहित हैं जो 2012 में पुरोहित बने। इसके बाद द्वितीय फादर  कल्याण दोमनिक और तृतीय फादर सुभाष माइकल हैं। दोनों 2014 में पुरोहित बने।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: