Tuesday 1 August 2023

 जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 13 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश


 नालंदा ।  दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 13 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

        मुरौराडीह  की रीना देवी द्वारा सहारा इंडिया में किये गए निवेश की राशि को वापस करने के संबंध में आवेदन दिया गया।जिलाधिकारी ने बैंकिंग शाखा प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

            जलालपुर नूरसराय के किशोर केशरी द्वारा नूरसराय बाईपास के लिए भू-अर्जन में उनकी जमीन की दुबारा नापी कराकर संशोधित अवार्ड निर्गत करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

       कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने के लिए  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

     अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


आलोक कुमार

No comments: