प्रयाग सेन्टर में स्पोकन इंगलिश और बेसिक कंप्यूटर की दी जाती है शिक्षा

दानापुर। दानापुर प्रखंड में स्थित विश्वसरैया नगर में गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा प्रयाग सेन्टर खोला गया है। इसमें रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। एक ग्रुप में 35 युवाओं को शिक्षा दी जाती है। छवि वर्मा के द्वारा स्पोकन इंगलिश की शिक्षा देकर अंग्रेजी बोलने लायक बनाया जाता है। वहीं स्वाती कश्यप के द्वारा ऑफिस वड की जानकारी दी जाती है। दो मासीय कोर्स करने के बाद रिलायंस कम्यूनिकेशन के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। रिलायंस कम्युनिकेशन के मानव संसाधन अधिकारी रोहिता के करकमलों से प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रयाग सेन्टर के परियोजना समन्वयक अजय मांझी, स्वाती कश्यप, छवि वर्मा आदि उपस्थित थे।
आलोक कुमार