Wednesday, 11 December 2013

हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी हैं



पटना। हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी हैं। हम खुद नेतृत्व करने में सक्षम है। किसी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। अगर मौका मिले तो देश और प्रदेश का भी नेतृत्व दे सकते हैं। इस तरह की आत्मविश्वासी तेवर मगध महिला कॉलेज एमएमसी की कोषाध्यक्ष सुश्री मेहर फातिमा की है। जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षिकाओं और छात्राओं को वेदना दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाने में एमएमसी के मुख्यद्वार को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हम लोग तैयार नहीं हैं। इसके लिए जंग लड़ने को तैयार हैं।
सुश्री मेहर फातिमा का कहना है कि राजनीति का चेहरा समझ से परे है। हमें राजनीतिज्ञों का समर्थन नहीं चाहिए। यह हम लोगों की लड़ाई है। हम अपने स्तर पर ही लड़ेंगे। इसमें लड़कर जीतना चाहते हैं। राजनीतिज्ञों का समर्थन नहीं चाहिए हम लोगों का तमाम विश्वविघालयों का समर्थन मिल रहा है। सभी लोगों ने ठान रखा है कि जबतक न्याय नहीं मिलता है तबतक आंदोलन जारी रखेंगे।

आलोक कुमार