बाढ़ के
दौरान मरने वालों
की संख्या 158 पहुंची
मधेपुरा में नाव
दुर्घटना में मारे
गये 10 व्यक्ति भी शामिल
सूबे में
बाढ़ की चपेट
में आकर मरने
वालों की संख्या
158
हो गयी। इसमें
मधेपुरा में नाव
दुर्घटना में मारे
गये 10
व्यक्ति भी शामिल
हैं। इस बात
की जानकारी आपदा
प्रबंधन विभाग के विशेष
कार्य पदाधिकारी विपिन
कुमार राय ने
दी है ।
19
जिलों में बाढ़
का कहर व्याप्त
है। 53
लाख लोग
प्रभावित हुए हैं।
प्रभावितों को सुरक्षित
स्थानों में पहुंचाने
के लिए 2795
नाव
लगी है। 4
लाख की
संख्या में पशु
भी प्रभावित हुए
है। 306
मानव चिकित्सक
और 128
पशु चिकित्सक
सेवा दे रहे
हैं। फिलवक्त किसी
तरह की बीमारी
का प्रसार नहीं
हुआ है। खाद्यान्न
206605
क्विंटल वितरित किया गया
है। नकद राशि
के रूप में
2399
लाख रूपए वितरित
की गयी है।
पालीथीन शीट्स वितरण करने
की संख्या 58087
है।
उसी तरह चना
1075
क्विंटल,
नमक 278
क्विंटल,
चूड़ा
2365
क्विंटल,
गुड़ 1012
क्विंटल,
सत्तु
261
क्विंटल वितरण किया गया।
खिचड़ी दो
जिलों में वितरण
किया जा रहा
है। संख्या 351
है।
दीया सलाई 105786
और
मोमबत्ती100276
वितरण किया गया
है। किरासन तेल
18665
लीटर वितरण किया गया
है। हैलोजन टैबलेट
265336
और ब्लीचिंग पावडर 2686
किलोग्राम
भी वितरण किया
गया है। यह
उल्लेख नहीं किया
गया है कि
किशनगंज और पूर्वी
चम्पारण में खाघान्न
और नकद राशि
क्यों नहीं वितरण
किया गया।
आलोक कुमार