Wednesday 18 November 2015

लालगंज के बेलसर थानाध्यक्ष अजित कुमार नामक दारोगा की पीट पीट कर लोगों ने हत्या कर दी

वैशाली में पसरा कोहराम


वैशाली।लालगंज के बेलसर थानाध्यक्ष नहीं रहे। बेलसर थानाध्यक्ष को निजी जीवन में उत्पन्न कुंठित स्वभाव वालों के गुस्से ने लील गया।एक पिकअप वैन के लापरवाह चालक ने वाहन को घर में घुसाकर दादा-पोते को मार डाला। इस गुस्से में आकर थानाध्यक्ष अजित कुमार नामक दारोगा की पीट पीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में लालगंज अस्पताल लाया गया। यहां के चिकित्सकों ने थानाध्यक्ष को पी.एम.सी.एच. रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। 

हुआ यह कि मंगलवार को पिकअप वैन से दादा और पोती की मौत हो गयी। इस मौत से बौखलाए लोगों ने बुधवार को बवाल काटा। इस बवाल को शांत करवाने थानाध्यक्ष गए थे। लोगों के जद में थानाध्यक्ष आ गए। लोगों ने जमकर पिटायी करके रूम में बंद कर दिए। किसी तरह से थानाध्यक्ष को लोगों से मुक्त करवाकर लालगंज अस्पताल लिया गया। इसके बाद पटना रेफर कर दिया गया। पी.एम.सी.एच. में इलाज करवाने के दौरान थानाध्यक्ष अंतिम सांस़ लिए। इसी तरह घायल राकेश कुमार भी पी.एम.सी.एच.में दम तोड़ दिया। इस तरह अबतक 4 लोगों की मौत हो गयी है। 
सरकार ने शहीद थानाध्यक्ष अजित कुमार को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की है। अन्य मृत लोगों को बतौर 4 लाख रूपए मिलेगा। पुलिस महानिदेशक ए.के.ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण प्रकरण की जांच अपर महानिदेशक (मुख्यालय) और अपर महानिदेशक (जेल ) करेंगे। 

बुधवार को हादसा को वृहत रूप देने का प्रयास किया गया। यहां के लोग हिंसा पर उतारू हो गए। जगह जगह अगजनी करने लगे। पुलिस बल पर पथराव करने लगे। अंत में मजबूरी में पुलिस बल ने सुरक्षात्मक फायरिंग कर दिया। इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची प्रस्थान को रद्द कर दिया। उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सूचना के अनुसार भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बवाल नियंत्रित बताया जा रहा है। 

शहीद थानाध्यक्ष अजित कुमार का शव पुलिस लाइन लिया गया। यहां पर शहीद थानाध्यक्ष को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। थानाध्यक्ष बिहार शरीफ का रहने वाले हैं। यह मामला अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक बनाकर हंगामा किया जा रहा है।  सब एक है। कानून तोड़ने वाले को कानून के द्वारा न्याय किया जाएगा। कानून को हाथ में नहीं लें। इसी में समुदाय की भलाई है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 


No comments: