Monday 30 December 2013

दिल्ली की राह से संसद तक पहुंचने को बेताब ‘आप’



पटना। झाड़ू का जादू चलाकर आम आदमी पार्टी दिल्ली में फतह कर लिया। इसके बाद दिल्ली की राह से ' आप ' संसद तक पहुंचने को बेताब है। इसको लेकर पटना के विभिन्न जगहों में जोरशोर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने दी है। उनके अनुसार गोलघर चौराहा , आशियाना नगर , बोरिंग रोड , राजापुर समेत 14 जगहों पर स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। बबलू शर्मा और पप्पू कुमार ने कहा कि हर बार चलेगी ' आप ' की झाड़ू। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। आम आदमी आकर सदस्य बन रहे हैं। केवल 10 रू . में सदस्यता प्रदान किया जा रहा है। हजारों की संख्या में महिला , पुरूष और नौजवान सदस्य बन गये हैं। अब 5 से लेकर 8 जनवरी ,2014 तक सदस्या अभियान चलेगा।

Alok Kumar
Patna.