Wednesday 28 October 2015

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने मताधिकार किए


पुरूषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक

53.32 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया


पटना। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने मताधिकार किए। दीघा विधान सभा के बूथ नम्बर- 305 पर मतदान किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी मतदान किए। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी मतदान किए। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी मतदान किए। राजद के प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मतदान किए।

आज बिहार राज्य के तृतीय चरण के 6 जिलों के 50 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न हुए हैं, जिसमें मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 14,170 तथा मतदान केन्द्र स्थलों की कुल संख्या 9,696 है तथा 53.32 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया, जो विगत विधान सभा आम निर्वाचन, 2010 के मतदान के 50.08 प्रतिशत से लगभग 3 प्रतिशत अधिक है। प्रथम एवं द्वितीय चरण के मतदान में मतदान का कुल प्रतिशत 55.67 रहा जिसमें पुरूष एवं महिलाओं का मतदान प्रतिशत क्रमशः 53.68 एवं 57.95 है। इस चरण के मतदान में पुरूष तथा महिलाओं का मतदान प्रतिशत क्रमशः 50.50 तथा 54.00 रहा। इस प्रकार पुरूषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही है।

तृतीय चरण में कुल 808 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों की संख्या 737 है तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 71 है। तृतीय चरण में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 1,45,58,861 है,जिसमें पुरूषों की संख्या 78,51,593 तथा महिलाओं की संख्या 67,06,687 तथा थड जेंडर की संख्या 571 है। वहीं सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 35,115 है,जिसमें पुरूषों की संख्या 23,007 तथा महिलाओं की संख्या 12,108 है। इस चरण में अप्रवासी निर्वाचकों की कुल संख्या 4 है,जिसमें पुरूषों की संख्या 4 है।

सारण जिला के 116-तरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान केन्द्र संख्या-101 पर 123 वर्ष की एक महिला द्वारा मतदान किया गया। इस निर्वाचन में कुल 92 व्हील चेयर तथा 40 -रिक्शा का उपयोग निःशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रथम बार किया गया। पटना शहरी क्षेत्र के 3 विधान सभा में मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प-डेस्क स्थापित किया गया जिसमें लैपटॉप/इंटरनेट के साथ एक कर्मी तथा मोबाईल के साथ बी0एल00की प्रतिनियुक्ति भी गयी थी, जिनके द्वारा निर्वाचकों को निर्वाचक सूची में प्रविष्ट का विवरण वेब/एस0एम0एस0 के माध्यम से सर्च कर उपलब्ध कराया गया। इस चरण में कुल 4 मतदान केन्द्रों में मतदान बहिष्कार की सूचना है। सारण जिला के 120-अमनौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-141 एवं 121-परसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या- 167, पटना जिला के 179-बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-249 एवं बक्सर जिला के 202-राजपुर (0जा0)विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-22 पर विकास के विभिन्न मुद्दों पर मतदान बहिष्कार की सूचना है।

मतदान केन्द्र में बंदर का आंतकः बख्तियारपुर के मतदान केन्द्र संख्या-204 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किए। इनके आने के पूर्व में एक बंदर ने मतदान केन्द्र में पहुँचकर निर्वाचकों को परेशान कर रखा। आंतकी बंदर ने 2 पत्रकारों के साथ 6 लोगों को काट लिया। बंदर पर नियत्रंण करने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने बंदर को पकड़ा। इसके बाद टीम के सदस्यों के चंगुल से फरार हो गया। इसके बाद दर्शन नहीं दिया। यहाँ पर किसी एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। कोई एक माह से बंदर आंतक मचा रखा है। तीन सौ से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है।

मतदान केन्द्र में पर्याप्त रोशनी नहींः बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं की गयी। इसके कारण ईवीएम में अंकित नाम और तस्वीर पता ही नहीं चल पा रहा था। घंटों की परेशानी के बाद मतदान कर सके। हजारों लोगों के नाम ही गायब कर दिया गया। इनलोगों के पास पहचान पत्र भी था।


आलोक कुमार

No comments: