Thursday 24 April 2014

कई समस्याओं से जूझ रहे हैं महादलित मुसहर

कई 
समस्याओं से जूझ रहे हैं महादलित मुसहर
 भोजपुर। प्लीज मुखिया जी महादलित मुसहर समुदाय की सुधि लें। 10 साल पहले अगलगी से पवना मुसहरी टोला के 74 लोगों की जमीनी कागजात जलकर स्वाहा हो गयी। इन दिनों अंगीआव प्रखंड में पैक्स के सहयोग लेकर गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा भूमि अधिकार और स्वास्थ्य को लेकर कार्य किया जाता है। पवना ग्राम पंचायत के मुखिया उमेश सिंह हैं। प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कार्यकर्ता इन्दु देवी और विनोद कुमार कार्यरत हैं। दोनों मिलकर सीओ को आवेदन देकर वासगीत पर्चा निर्गत करने का आग्रह किया है।


No comments: