मसौढ़ी। किसी की मौत होने के उपरांत
विजावर गांव के लोग ‘गम्मी’ का भोजन करने गये। ‘गम्मी’ का भोजन
करने छोटे और सयाने लोग गए। भोजन करने के बाद ही विजावर गांव में स्थिति गंभीर हो
गयी। देखते ही देखते संपूर्ण गांवघर के लोग गमगीन हो गए। बस यह ही सवाल करते रहे
कि कौन जानता है? सामूहिक भोजन करने से बीमार पड़ जाएंगे। क्या
बच्चे और क्या सयाने सभी परेशान हो चले। सबके दिलो दिमाग में छपरा जिले में घटित
हादसा का स्मरण करवाने लगा। क्या यहां भी मिड डे मील की तरह ही के परिणाम हो जाएगा?

गांव के लोगों का कहना है कि मसौढ़ी
बाजार में जाकर समान खरीदते हैं। वहां मिलावट करने वालों के पौ बाहर है। इस संदर्भ
में प्रशासन को जानकारी है। तब भी प्रशासन के द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।
इसका असर समय-समय पर नजर आता है। मगर इस बार विषाक्त भोजन करने से अधिक लोग बीमार
पड़े हैं। इसका जरूर ही असर पड़ेगा। अगर असर नहीं पड़ेगा तो सड़क पर उतरकर प्रशासन पर
दबाव बनाया जाएगा।
मसौढ़ी अनुमंडल के एसडीओ, पटना जिले
के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी आदि वरीय अधिकारियों का दौरा
शुरू हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि जमाखोरी और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त
कदम उठाया जाएगा।
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment