Sunday, 23 November 2014

अब से कुछ ही घंटे के बाद युख्रीस्तीय यात्रा


धार्मिक यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में

फेयर फील्ड कॉलोनी में 2 बजे तक लोगों का जमावाड़ा होगा

पटना। कुर्जी पल्ली में प्रेरितों की महारानी ईश मंदिर है। इस ईश मंदिर के प्रधान पुरोहित फादर जोनसन के द्वारा युख्रीस्तीय यात्रा का आयोजन किया गया है। पटना और आसपास के ईश भक्त शिरकत करेंगे। प्रत्येक साल इसका आयोजन किया जाता है। एक साल ईश मंदिर की पूरब की ओर से तो दूसरे साल पश्चिम ओर से यात्रा निकाली जाती है। गत साल पूरब की ओर से लोयोला हाई स्कूल से यात्रा निकली थी। इस साल पश्चिम की ओर से फेयर फील्ड कॉलोनी में स्थित होली क्रॉस सोसायटी से निकाली जाएगी।

फेयर फील्ड कॉलोनी से संत माइकल हाई स्कूल तक 12 तोरण द्वार बनाया गया है। विभिन्न संस्थाओं के द्वारा निर्माण करवाया गया है। इसे इकट्ठे राजू एण्ड को. को जिम्मेवारी सौंपा गया है। जो प्रत्येक साल तोरण द्वारा बनाते हैं। इस तोरण द्वार में विभिन्न तरह की युक्ति लिखी गयी है। तो पवित्र बाइबिल में उल्लेखित है। इसी तोरण द्वार से होकर प्रभु येसु ख्रीस्त को गुजरना है।

धार्मिक और लोक आस्था है कि प्रभु येसु ख्रीस्त परमप्रसाद में विराजमान हैं। इसे श्रद्धा निवेदित किया जाता है। ईश मंदिर में विशेष स्थान और पात्र में रखा जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के समय पुरोहित परमप्रसाद वितरण करते हैं। परमप्रसाद वितरण करते समय पुरोहित कहते हैं कि ख्रीस्त का शरीर...। परमप्रसाद के रूप में ख्रीस्त का शरीर ग्रहण करने वाले भक्तगण आमेनकहते हैं। इसी परमप्रसाद को लेकर पुरोहित यात्रा करेंगे। इसे युख्रीस्तीय यात्रा कहा जाता है।


आलोक कुमार

No comments: