Monday 30 November 2015

पर्व समाप्त होते ही नाली का पानी सड़क पर बहने लगा

पटना। महाछठ पर्व के अवसर पर सफाई की जाती है। इसमें जिला प्रशासन और पूजा समितियों का योगदान रहता है।
दीघा थाना क्षेत्र के गेट नम्बर-92 की स्थिति 
पर्व समाप्त होते ही नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। घर के कूड़ा भी सड़क पर फेंक दिया जाता है। आम लोग बहते पानी में हेलकर और कूड़ों के बदबूदार महक के बीच में आवाजाही करते हैं। गंदगी को दूर करने की बात नहीं की जाती है। प्रशासन भी सफाई करने की दिशा में कदम नहीं उठाती है।

दीघा थाना क्षेत्र के गेट नम्बर-92 की स्थिति है। तोरण-द्वार में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय टंगे हैं। महागठबंधन की जीत पर बधाई दे रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष जी बधाई दे रहे हैं मगर सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मजे की बात है कि महाछठ पर्व के अवसर पर सफाई करके लिख दिया गया था कि यहां कूड़ा फेंकना मना है। आज लिखने वाले ही जगह पर कूड़ा लोग फेंक रहे हैं। गगनचुम्बी कूड़ों का अम्बार हो गया है। कूड़ों के ढेर से किस्मत बनाने वाले बच्चे और सयाने रद्दी कागज आदि चुनते हैं। रद्दी कागज को बेचकर पेट की आग बुझाते हैं।

आलोक कुमार 
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: