Friday 30 January 2015

35 सदस्यीय मां मरियम भक्त पदयात्रियों का जत्था रवाना


1 फरवरी को मां मरियम तीर्थ यात्रा

महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा के नेतृत्व में महासमारोही यूख्रीस्तीय मिस्सा
पटना। मां मरियम के भक्त पांव-पांव चलकर मरियम धाम मोकामा पहुँगें। आज तड़के पौने पाँच बजे प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जोनसन केतकर ने सामूहिक प्रार्थना और आशीष प्रदान करके 35 सदस्यीय मां मरियम भक्त पदयात्रियों का जत्था को रवाना किए।इसमें सबसे कम आयु 18 साल के शोहित इग्नासियुस भी शामिल हैं।

पालकी पर सवार मां मरियम को मोकामा ले जाएंगेः बांसकोठी के संजय मारकुस के द्वारा पालकी तैयार की गयी है। इस पालकी में मां मरियम को रखा गया हैं। आसमानी रंग की चुनरी से मां को सजा दी गयी है। पालकी की वजन 45 किलोग्राम है। यह 3 फीट लम्बा और 3 फीट चौड़ाई में है। इसकी ऊंचाई साढ़े पांच फीट है। पालकी में लाइटिंग की व्यवस्था जोनसन पौलूस ने की हैं। चार स्तंभ में सीरीज बल्ब लगाया गया है। भक्ति गीत और प्रार्थना को रिकॉड कर लिया गया है। इसे राह में बजाते चल रहे हैं। मरियम भक्त मोकामा की महारानी मां मरियम, दुखहरणी मां मरियम, मन्नत पूरी करने वाली मां मरियम आदि नारा भी बुलंद कर रहे हैं। कुर्जी से मार्ग से चलकर मरियम नगरी मोकामा 110 किलोमीटर है। इनका प्रथम पड़ाव बख्तियारपुर है। इस तरह आज 65 किलोमीटर दूरी कर लेंगे। यहां के चर्च में रात्रि पड़ाव करने के बाद 31 जनवरी को 45 किलोमीटर दूरी तय करके मां मरियम धाम पहुँच जाएंगे।

1 फरवरी ,2015 को मां मरियम तीर्थ यात्राः इस धार्मिक त्योहार के अवसर पर अनेक प्रकार के धार्मिक आयोजन किया गया है। 1 फरवरी को सुबह 6 बजे से पहला यूख्रीस्तीय समारोह। फादर ह्नदयराज के द्वारा संचालित चंगाई प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा 9 बजे प्रारंभ। 1 बजे से मां मरियम की भव्य शोभा यात्रा और 2 बजे से पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा येसु समाजी के नेतृत्व में महासमारोही यूख्रीस्तीय मिस्सा पूजा की जाएगी। 

नेतृत्वकर्ता पप्पू राण ने कहाः कुर्जी पल्ली के मरियम भक्त लगातार 10 वर्षों से मोकामा पदयात्रा करके जा रहे हैं। गत 4 वर्षों से मरियम भक्त 1 फीट की प्रतिमा वाली मां मरियम को साथ में लेकर चल रहे थे। इस साल फादर जोनसन ने 3 फीट की प्रतिमा वाली मां मरियम को सप्रेम उपहार स्वरूप नवयुवक संघ को दिया है। इसको पालकी में रखकर ले जा रहे हैं। मोकामा में 1 फरवरी को 1 बजे से निकलने वाली मां मरियम की भव्य शोभा यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मां मरियम को प्रेरितो की रानी ईश मंदिर में पदस्थापित कर दिया जाएगा। अगले साल 2016 में मां मरियम तीर्थ यात्रा के निर्धारित तिथि के 9 दिन पहले से ईश मंदिर में भी विशेष प्रार्थना अदा की जाएगी।

नवयुवक संघः पप्पू राण के नेतृत्व में मां मरियम के भक्त जोनसन पौलूस, नीरज जोसेफ, विकास साहू, सजय मारकुस, समीर सेनी, विनय पंचम, अमीत जौन, रॉकी रेमंड, प्रदीप साह, साइमन सोरेंग, नीरज साह, मुकेश कुमार, अखिलेश मगेंशकर, सूरज साह, राहुल कुमार ,अखिलेश्वर, विजय मथियस साह, अजीत यूजिन, अगस्टीन केरकेट्टा, मंटू पासवान और नीतेश आल्फ्रेड ,नीरज आल्फ्रेड व नीतीन आल्फ्रेड बंधु शामिल हैं।जत्था के लोगों को समानों को वाहन में रखा गया है। इसका चालक शंकर कुमार है।

आलोक कुमार


No comments: