Tuesday 22 December 2015

संत माइकल उच्च विघालय में क्रिसमस समारोह

       पटना। आज संत माइकल उच्च विघालय में क्रिसमस समारोह मनाया गया। स्कूल के मुक्ताकाश में कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर संत माइकल उच्च विघालय के बच्चों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किए। क्रिसमस कैरोल सॉग प्रस्तुत किए। सांता ने बच्चों के बीच में मिठाई वितरण किया। क्रिसमस और नूतन वर्ष की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। संसार के मुक्तिदाता बालक येसु का जन्म 24 दिसम्बर को मध्यरात्रि में होगा। संसार भर में क्रिसमस त्योहार 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर फादर पीटर,फादर जौर्ज,ब्रदर गोबियस आदि उपस्थित थे। स्कूल के सहायक प्राचार्य भी उपस्थित थे। स्कूल के प्राचार्य फादर पीटर ने पुरस्कार भी वितरण किए। फादर प्रिंसिपल पीटर ने बच्चों और शिक्षकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। हैप्पी क्रिसमस टू ऑल।



आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।    






No comments: