![]() |
| सब्जी बेचने की व्यवस्था |
![]() |
| वाहन लगाने से सड़क जाम |
पटना। दीघा थाना क्षेत्रान्तर्गत दीघा हाट
पर सड़क जाम रहने से परेशानी होती है। सदैव सड़क जाम रहने से यातायात एस.पी. हलकान
हो जाते थे। दानापुर-दीघा-पटना रूट पर स्कूल संचालित करने वाले एस.पी.साहब को तंग
करके रख देते थे। घर से बस से स्कूल आवाजाही करने वाले बच्चे बिलबिलाने को मजबूर
हो जाते थे। तब एस.पी.साहब ने यातायात पुलिस की व्यवस्था कर दी। यहां पर लक्ष्मण
रेखा निर्धारित की गयी। इसके अंदर रहकर सब्जी बेचने की व्यवस्था की गयी। अब सब्जी
बेचने वाले लक्ष्मण रेखा को लाग कर सब्जी बेच रहे हैं।
मजे की बात है कि यहां पर यातायात पुलिस बहाल हैं। इसके बावजूद
भी सड़क पर ही वाहन लगाकर लोग सब्जी खरीदते हैं। सड़क पर वाहन लगाने से सड़क जाम होती
है। यहां पर कार्यरत यातायात पुलिस ब्रजेश कुमार श्रीवास्ताव का कहना है कि सब्जी
विक्रेआ और वाहन लगाने वाले सुननते ही नहीं हैं। हमलोग खबर पहुंचाते हैं। वरीय
अधिकारी सुनकर रह जाते हैं। उनका कहना है कि अगर एस.पी.साहब का भ्रमण होगा तब ही
जाकर सुधार हो सकता है। अब देखना है कि एस.पी.साहब का भ्रमण कब
होता है और दीघावासियों को जाम से छुटकारा मिलता है?
आलोक कुमार


No comments:
Post a Comment