निलम्बित शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई भी संभव
छेड़छाड़ पर प्राचार्या ने कहा- सिर्फ छुआ ही है, रेप तो नहीं किया,

पीड़िता की
मां आई कॉलेज तो भड़क गया मामला
कॉलेज का
माहौल बुधवार सुबह से ही गर्म था। करीब 11.30 बजे छात्र संगठन।आई.एस.एफ.के छात्र कॉलेज के गेट पर आ गए और आरोपी शिक्षक
और प्राचार्या के खिलाफ नारे लगाने लगे। गेट पर हो रहे विरोध प्रदर्शन की आवाज सुन
लड़कियां क्लास छोड़ कॉलेज कैंपस में आ गईं। इसी दौरान पीड़िता की मां भी कॉलेज में
पहुंच गई। कॉलेज कैंपस में जब सभी लड़कियां जमा हो गईं तो लंबे समय से शांत उनका
गुस्सा फूट पड़ा। छात्राएं ‘वी वांट जस्टिस’
के नारे लगाने लगीं। विरोध प्रदर्शन देख कॉलेज प्रशासन
ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लड़कियों ने कॉलेज के गेट को तोड़ने
की कोशिश भी की। कुछ लड़कियों के साथ कॉलेज प्रशासन द्वारा मारपीट किए जाने की बात
भी सामने आ रही है।
विरोध
करने वाली लड़कियों के आई कार्ड छीने

जब छात्रा
ने कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर मारी जेसी ए.सी. से शिकायत की, तो प्राचार्या ने पूछा तुम्हारे पास शिक्षक के खिलाफ क्या
सबूत है। जब शिक्षक ने उसे गलत ढंग से छुने की कोशिश की थी, तो छात्रा ने उसका वीडियो बना लिया था। उसे पहले से शक था कि संजय की उसपर
गलत नजर है। छात्रा ने यह वीडियो जब प्राचार्या को दिखाया, तो प्राचार्या ने वीडियो देखने के बाद भी संजय के खिलाफ कोई एक्शन नहीं
लिया। प्राचार्या ने छात्रा को यह कह डाला कि उसने सिर्फ छुआ ही है ना। रेप तो
नहीं किया.... प्राचार्या ने छात्रा को चुप रहने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने
बात फैलाई तो उसे कॉलेज के रेस्टिकेट कर दिया जाएगा।
आलोक
कुमार
No comments:
Post a Comment