Monday 30 June 2014

यूनियन के स्थानान्तरित पदाधिकारियों को अभिलम्ब वापस लाओं: यूनियन


पटना। बेलीरोड - पटना मुख्यमार्ग पर सी . एम . एस . के शाखा प्रबंधक का कार्यालय है। स्वदेश टावर , रूकनपुरा के सामने सी . एम . एस . सिक्यूरिटास स्टाफ यूनियन के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गयी।
सी . एम . एस . सिक्यूरिटास स्टाफ यूनियन के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन के बीच सौहाद्पूर्ण वातावरण में वार्ता 24 मार्च 2014 से प्रारंभ है , परन्तु आजतक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उल्टे कर्मचारियों को दंडात्मक कार्रवाई करते हुए यूनियन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों के हित के ख्याल में रखते हुए यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि सोमवार 20 जून को एक दिवसीय सामूहिक एवं सांकेतिक हड़ताल की जाए।
 यूनियन के महामंत्री भूवन झा , ने 10 सूत्री मांग भी पेश की है। मांगों में महंगाई को ध्यान में रखते हुए एक मुश्त महंगाई भत्ता 3000 रूपए प्रतिमाह कर्मचारियों को दिया जाए। काम का समय और घंटे का निर्धारण किया जाए। सभी कर्मचारियों को अन्य भत्ते की बढ़ोतरी किया जाए। वेतन में विसंगति को दूर किया जाए। साप्ताहिक छुट्टी एवं अन्य सरकारी छुट्टी की सुविधा प्रदान किया जाए। छुट्टियों में काम के बदले ओभर टाईम दिया जाए। भविष्य निधि की कटौती नियमित कर नम्बर प्रदान किया जाए। . एस . आई . सी . की सुविधा प्रदान किया जाए। यूनियन के स्थानांतरित पदाधिकारियों को अभिलंब वापस बुलाया जाए। 2 से 3 साल के बाद सी . . डी . किया जाए।
इसकी जानकारी राजीव कौल , नई मुम्बई , शाखा प्रबंधक , पटना , एच . आर ., लखनऊ के अलावे श्रमायुक्त , बिहार , पटना , उप श्रमायुक्त , बिहार , पटना , सी . एम . एस . शाखा प्रबंधक , मुम्बई , महामंत्री , भारतीय मजदूर संघ , बिहार , थानाध्यक्ष , रूपसपुर , पटना आदि को दी गयी है।

Alok Kumar

No comments: