Thursday 1 October 2015

एसिड अटैक कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से होः वर्षा



नवादा।  नवादा में रहने वाले मो. गयास खान की पुत्री सोनी परवीन और अफसरी परवीन पर बदमाशों ने 13 सितम्बर को एसिड थ्रो कर दिए। इससे दोनों बहने पीड़ित हो गयीं। फिलवक्त सोनी परवीन पी.एम.सी.एच. में और अफसरी परवीन सदर अस्पताल,नवादा में भर्त्ती हैं। दोनों की हालत खराब है। इस मसले में पुलिस ने मो. वेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। एक अन्य बदमाशा गिरफ्तार नहीं हो सका है।
महाराष्ट्र की रहने वाली हैं वर्षा जावलेकर। महाराष्ट्र से आने के बाद वह बिहार को ही कार्यक्षेत्र चयन किया। वह आरंभ में एकता परिषद की कार्यकत्री थीं। सामाजिक कार्य करने के दरम्यान कतिपय अनबन होने से संबंध विच्छेद कर ली। तब भी वह स्वतंत्र रूप से कार्य करती ही रहीं। इस बीच वर्षा जावलेकर ने परिवर्तन केन्द्रनामक गैर सरकारी संस्था निर्माण कर लीं। इस समय वह परिवर्तन केन्द्र की सचिव हैं। परिवर्तन केन्द्र द्वारा विशेष तौर पर एसिड अटैक पीड़ितों के बीच में कार्य किया जाता है।परिवर्तन केन्द्र की सचिव वर्षा जावलेकर ने मांग की है कि इस एसिड अटैक कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से किया जाए।

आलोक कुमार

No comments: