वह पेस्ट खाती हैं और तरल आहार ग्रहण करती
पटनाआज एनडी टीवी से जानकारी मिली। एम्स दिल्ली के चिकित्सक ने शिवम कुमार नामक शख्स के जबड़े के ऑपरेशन किया है। चिकित्सक ने पहली बार शिवम कुमार का ऑपरेशन किया है। जो सफल रहा। भाग्यशाली शिवम कुमार की तरह ही 150 मरीज हैं। जो लॉक जौ से बेहाल हैं। अपनी बारी के इंतजार कर रहे हैं।
एक लड़की बंद जबड़े की शिकार हो गयी हैं। मैं आलोक कुमार और मेरे दोस्त राजीव मणि ने खबर छापी। वरिष्ठ पत्रकार विनायक विजेता अखबार के संपादक थे। इनके नेतृत्व में राजीव मणि अखबार में संपादन करते थे। पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के मगध कॉलोनी में बंद जबड़े वाली लड़की रहती हैं। किसी झटके में आ जाने के बाद जबड़ा बंद हो गया है। एक टूटी दांत के छिद्र से पेस्ट खाती हैं और तरल आहार ग्रहण करती हैं।
मजदूरी करके दो जून की रोटी जुगाड़ करने में लगी हैं। जो बन सका तो अभिभावकों ने इलाज कराकर थकहार गए हैं। जब एनडी टीवी में खबर चली। देखकर उम्मीद जगी कि वह लड़की ठीक हो सकती हैं। सामान्य जनों की तरह हो सकती हैं।
साथियों, अगर एम्स दिल्ली जाकर जानकारी प्राप्त कर खबर साझा करे तो बड़ी मेहरबानी होगी। आप अस्पताल बिल और अन्य खर्च के बारे में जानकारी देंगे। किससे पैरवी लगाने से अस्पतालीय बिल में छूट मिल सकती है। आप बताने का कष्ट करेंगे।
Alokkmr957@gmail.com
No comments:
Post a Comment