Wednesday 11 November 2015

दीवाली त्योहार की हर चीज उपलब्ध है दीघा हाट पर





 पटना। आज दीवाली है। दीघा हाट पर हर चीज उपलब्ध है,जो दीवाली त्योहार पर उपयोग होती है। यहां पर देसी से लेकर विदेशी समान उपलब्ध है। आप अपनी मनमर्जी से पॉकेट से रकम निकालकर समान खरीद सकते हैं। घर की लक्ष्मी यानी रकम व्यय करके बाजार की लक्ष्मी को खरीदकर घर ला सकते हैं। इस अवसर पर गणेश की प्रतिमा खरीदी जा रही है।

पुलिस की मौजूदगी में दीघा हाट पर जाम
घर के द्वार पर रंगोली बनाए। फूलों से सजावट करें। दोस्तों को दावत दें और दावत लेकर दीपावली का लुफ्त उठाए। घर में लक्ष्मी को बुलाने का प्रयास होना चाहिए। बाजार से खरीद कर घर में लायी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने के बाद मिठाई और भूजा खाकर मस्त हो जाए। पटाखा छोड़ने के मूड में बच्चे रहते हैं। अपने संरक्षण में ही बच्चों को पटाखा  छोड़ने दें। यह जरूर है कि अधिकाधिक पटाखा  नहीं छोड़े। पर्यावरण का ख्याल रखें। प्रदूषण को प्रसार नहीं करें। सयाने घर-द्वार को सजावट कर रहे हैं। सभी पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: