Tuesday 1 December 2015

हमी के आर्चबिशप महरूम बी0जे0ओस्ता को ‘संत’ बनावें खातिर प्रक्रिया शुरू कर द

रोमन कैथोलिक राजन साह ने पोप फ्रांसिस से मांग की


पटना। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के राजन साह,प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी हैं। रोमन कैथोलिक राजन साह ने पोप फ्रांसिस से मांग की है कि पटना महाधर्मप्रांत के महार्धाध्यक्ष महरूम बेनेडिक्ट जौन ओस्ता को ‘संत’घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए 

महाधर्माध्यक्ष महरूम बेनेडिक्ट जौन ओस्ता
पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया, बक्सर,भागलपुर और पूर्णिया धर्मप्रांत को मिलाकर पटना महाधर्मप्रांत बनता है। महाधर्माध्यक्ष बेनेडिक्ट जौन ओस्ता का जन्म 15 अगस्त 1931 को हुआ। इनके माता अन्ना जौन ओस्ता और पिता जौन ओस्ता हैं। दोनों की सहायता से अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘येसु समाज’ में 20 जुलाई 1950 में प्रवेश किए।  9 जून 1963 में ‘येसु समाजी’ के रूप में पुरोहिताभिषेक हुआ। पटना के धर्माध्यक्ष 6 मार्च 1980 को नियुक्त किए हए। पटना धर्मप्रांत के बिशप 21 जून 1980 को बने। 16 मार्च 1999 को आर्च बिशप नियुक्त किए गए। 1 अक्टूबर 2007 को आर्च बिशप पद से अवकाश ग्रहण किए। 30 जनवरी 2014 को निधन हो गया। 80 साल तक जीर्वित रहें। 2 फरवरी 2014 को दफनाए गए। 34 वर्षों तक पुरोहित बनकर कार्य किए। 27 वर्षों तक धर्माध्यक्ष बनकर ईसाई समुदाय का नेतृत्व किए। ‘येसु समाज’ में सक्रिय मैराथन पारी खेलकर 2007 में अवकाश ग्रहण किए। जेवियर शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (एक्सटीटीआई) में विश्राम किए। यहां पर कुछेक दिनों से बीमार होने के बाद कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। 30 जनवरी 2014 को संसार से अलविदा हो गए। उनका अंतिम संस्कारी मिस्सा प्रेरितों की रानी ईश मंदिर,कुर्जी में 2 फरवरी 2014 को किया गया। कैडिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने मिस्सा किया। इनके साथ दर्जनों बिशप और पुरोहित भी मिस्सा में सहयोग दिए। उसी दिन शाम में एक्सटीटीआई में लेकर जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इसके आलोक में बिहार के धरती पुत्र आर्च बिशप महरूम बेनेडिक्ट जौन ओस्ता, येसु समाजी को ‘संत’घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: