Tuesday 1 December 2015

शीतकालीन सत्र के दौरान 234 विधायकों ने ली शपथ


हमभावना झाजे विधान-सभाक
लेल सदस्य निर्वाचित भेल हूँ
साढ़े तीन घंटे में सदस्यों के शपथ लेते ही रिकॉड बन गया

मैथिली में शपथ लेने वाली भावना झा को मोबाइल से फोटो लेने पर फटकार

पटना। आज 16 वें विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सबसे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी,उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव आदि मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी।

आज साढ़े तीन घंटे में 234 विधायकों ने शपथ ली। 8 विधायक गैर हाजिर थे।विधायक बसंत कुमार के निधन पर 1 सीट रिक्त है। प्रोटेम स्पीकर सदानंद सिंह ने 5 भाषा में शपथ ग्रहण करने की व्यवस्था की। हिन्दी, मैथिली, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी। 1-1 विधायकों ने उर्दू और अंग्रेजी में शपथ लिए। शेष विधायक हिन्दी,मैथिली और संस्कृत में शपथ लिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और
 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 अशोक चौधरी के
साथ विधायक भावना झा।
 आज बेनीपट्टी की विधायक भावना झा ने मैथिली में शपथ ली। हम, भावना झा, जे विधान-सभाक लेल सदस्य निर्वाचित भेल हूँ अछि, ईश्वरक शपथ लैत छी/ सत्य निष्ठा सँ प्रतिज्ञान करैत छी कि हम विधि द्वारा स्थापित भारतक संविधानक प्रति श्रद्धा आओर निष्ठा राखब, हम भारतक प्रभुता आओर अखंडता अक्षुणण राखब एवं जाहि पद केँ हम ग्रहण करय बला छी, ओकर कर्त्तव्यक श्रद्धापूर्वक निर्वहन करब। शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक भावना झा ने कहा कि  बेनीपट्टी विधानसभा के मतदाताओं का बहुत बहुत धन्यवाद। भावना झा ही नहीं आप सब विधायक हैं , आप सबका साथ चाहिए कदम से कदम मिलाकर बेनीपट्टी के विकास के लिए। बाबा जी मिश्रा ने कहा कि बहुत निक आहाँक प्रयासा ।इससे मैथिल अपने को गौरवांबित महसूस कर रहें हैं ।आप क्षेत्र के विकास के लिए तो कृत संकल्पित हैं हीं ।हम लोग भी आपका हर कदम पर साथ देंगे ये भरोसा रखें।

बिहार विधान सभा में शपथ लेने के बाद मैथिली में शपथ लेने वाली भावना झा ने मोबाइल से फोटो खिंची। इस हरकत से प्रोटेम स्वीकर सदानंद सिंह ने फटकार लगाया। इस पर भावना झा ने कहा कि प्रथम बार चुनकर आयीं हैं। नियम की जानकारी नहीं होने के कारण मोबाइल से फोटो खींच ली। अब से नहीं होगा।

इस बीच सर्वानुमति से विजय चौधरी को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष बनना निश्चित है। पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के अध्यक्षीय आसन्न पर बैठेंगे। बुधवार को विजय चौधरी पदभार ग्रहण करेंगे। 

बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल से मैट्रिक और पटना वीमेंस कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की हैं। डॉ0 सुभाष झा से विवाह हुआ है। बिहार प्रदेश कांग्रेज कमिटी की सक्रिय सदस्य रही हैं नवनिर्वाचित विधायक भावना झा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने बधाई दी हैं और हर पग पर सहयोग करने का वादा किया है।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

No comments: