Friday 11 December 2015

13 दिसम्बर को बेगूसराय साइकिल यात्री पहुंचेंगे

श्रीबाबू के स्मारक पर जाकर नमन करेंगे
13 दिसम्बर को बेगूसराय साइकिल यात्री पहुंचेंगे

श्रीबाबू के स्मारक पर जाकर नमन करेंगे

पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से 

निवेदन

बेगूसराय। दिल्ली का भूत समझों और पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करो। आजकल दिल्ली में लोग विषैले वायु को ग्रहण कर रहे हैं। इसको लेकर केजरीवाल सरकार परेशान हैं। ऑड एवं इवन नम्बर से वाहन चलाने को लेकर तर्क और वितर्क किया जा रहा है। बहरहाल बेगूसराय साइकिल यात्री पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यशील हैं। इसका नेतृत्व अमीत जायसवाल कर रहे हैं।

साइकिल चलायें पर्यावरण बचायें, पेड़ लगाये, पर्यावरण बचायें। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समसामयिक मुद्दों को समाज व जन प्रतिनिधियों के सामने उठाने की मुहिम के साथ शुरू हुई है रविवारीय साइकिल यात्रा। रविवार के दिन मौज मस्ती को तिजांजलि देकर नौजवान साइकिल यात्रा कर रहे हैं। साइकिल यात्रियों का कहना है कि आप सबों के साथ और आपकी शुभकामनाओं के बूते गिरते-संभलते एक वर्ष से अधिक का समय पूरा कर लिया है। इस काल खंड में हमलोगों ने अनेक गांव की साइकिल यात्रा की। इसी क्रम में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया की यात्रा भी की है। राष्ट्रकवि ने देश के साहित्यिक नक्शे पर बेगूसराय को पहचान दिलायी है।

अबतक बेगूसराय को देश के औघोगिक नक्शे पर एक अहम स्थान दिलवाने वाले आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के स्मारक स्थल गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल की साइकिल या़त्रा न कर पाए। इसको लेकर हमलोगों को हमेशा मलाल रहा। खैर, वह मलाल खत्म होने वाला है। इस बार हमलोगों ने निर्णय लिया है कि रविवार 13 दिसम्बर 2015 को साइकिल यात्री जरूर ही बिहार के महान सपूत व कर्मयोद्धा श्रीबाबू के स्मारक स्थल नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा की यात्रा करेंगे।

इसके साथ ही हमलोग बेगूसराय में धार्मिक पर्यटन की संभावना वाले बाबा हरिगिरी धाम जाकर भगवान भोले नाथ से राज्य व देश की शांति, सौहार्द व समृद्धि की कामना करेंगे। हमलोगों की अपील है कि पर्यावरण संरक्षण की खातिर आईये एक कदम बढ़ायें। साइकिल चलायें पर्यावरण बचायें, पेड़ लगाये, पर्यावरण बचायें।

इन लोगों की तरह ही अन्य जिलों में भी प्रदूषण के खिलाफ जंग करने की जरूरत है। पटना में तारामंडल मार्ग में काफी प्रदूषित जगह है। बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से निवेदन है कि पर्यावरण प्रिय संस्थाओं एवं इससे जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करें। एन0जी00 और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रदूषण के खिलाफ मुहिम में शामिल करें। प्रदेश स्तर पर प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जाए।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।





No comments: