![]() |
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल का कार्यालय |
त्वरित
कार्रवाई करने की जरूरत
पटना। इस समय राज्य
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल हैं। उपाध्यक्ष रेण देवी हैं।
सर्वश्री शिवकुमार मांझी, नन्द किशोर चौधरी और बबन राउत सदस्य हैं। सचिव सुरेश पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी
बलदेव प्रसाद और अवर सचिव शिववचन प्रसाद हैं। सूबे में अनुसूचित जातियों पर होने
वाले अत्याचार के विरूद्ध कदम उठाया जाता है। कानून और प्रभावितों को मुआवजा भी
दिलवाने का प्रावधान है।
त्वरित
कार्रवाई करने की जरूरत: पटना सदर प्रखंड के अन्तर्गत उत्तरी
मैनपुरा ग्राम पंचायत के एल0सी0टी0घाट मुसहरी में शनिचरी देवी रहती हैं। स्व0 समुन्द्र मांझी की
बेटी शनिचरी देवी की शादी सोहन मांझी के साथ हुई थीं। दोनों के शरीर से 6 बच्चे हुए। 1 लड़की और 1लड़का की मौत हो गयी
है। 2 लड़की और 2 लड़के जीर्वित हैं।
नासरीगंज
मुसहरी से सोहन मांझी आए थेः नासरीगंज मुसहरी (बिस्कुट फैक्ट्री रोड)
में राजेन्द्र मांझी का घर है। उनका पुत्र सोहन मांझी (45 साल) हैं।सोहन
मांझी 13 अक्टूबर
को शेरपुर से नासरीगंज घर पर आया।एल.सी.टी.घाट, गंगस्थली मुसहरी
में सोहन मांझी का श्सुराल है। वह एल.सी.टी.घाट आया था। कुछ देर ठहरने के बाद
एल.सी.टी.घाट चला गया। वहां पर पहुंचकर खान-पान किया।तबतक काफी देर शाम हो
चुकी।करीब 9 बज गया
था। शनिचरी देवी की दीदी तारामुनि देवी ने कहा कि हमलोग सोच रहे थे कि अर्जुन
मांझी के घर में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। ऐसा न करके सीधे घर (नासरीगंज) रवाना
होने चले गए। इस बाबत सोहन मांझी घर वालों को जानकारी नहीं दी।
पटना-दीघा-दानापुर
मुख्य मार्ग पर हादसाः कुछ घंटे के बाद पटना-दीघा-दानापुर मैन रोड
के एल.सी.टी.घाट रोड पर शोर होने लगी। एक व्यक्ति की मौत ट्रक से धक्का लग जाने से
दर्दनाक मौत हो गयी है। घर से निकलकर आम लोग रोड पर आ गए। व्यक्ति का सिर ही बचा
था। बाकी शरीर कुचला गया। घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था। तबतक लोगों ने पहचान कर
लिए कि वह सोहन मांझी ही है। इस बाबत पाटलिपुत्र थाना को सूचना दी गयी। मौके पर
पहुंचकर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 14 अक्टूबर को
पोस्टमार्टम करने के बाद सोहन मांझी को मिट्टी के हवाले कर दिया गया।
राज्य
अनुसूचित जाति आयोग,बिहार
के कार्यालय में पेशः शनिचरी देवी ने अंगूठा निशान वाला आवेदन
पत्र को राज्य अनुसूचित जाति आयोग,बिहार के कार्यालय में पेश कर दी। सड़क
दुर्घटना में शनिचरी देवी के पति सोहन मांझी की मौत हो गयी। 13 अक्टूबर 2015 की काली रात में
शनिचरी देवी की मांग उजड़ गयी। 14 अक्टूबर को पाटलिपुत्र थाना में एफआईआर
दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने में 6 सौ रूपए खर्च करना
पड़ा। पंजी में अंकित क्रम संख्या-1 और दिनांक 24.11.2015 है। आवेदन
को 26.11.2015 को
पंजीकृत किया गया। आवेदन का क्रमांक 1445/15 है। आवेदन का विषय-मुजावजा देने के संबंध
में है।अब देखना है कि शनिचरी देवी को कबतक मुआवजा मिल पा रहा है?
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment