हद कर दी आप ने.........
 |
हड़ताली मोड़ पर चेक पोस्ट |
पटना। हड़ताली मोड़ पर चेक पोस्ट है। ट्रैफिक एसपी मोर्चा संभाल रखे थे। चेक पोस्ट के अंदर एसपी साहब बैठे हैं। वहीं निर्देश जारी कर रहे हैं। लाठीधारी पुलिसकर्मी भी लाठी के सहारे ट्रैफिक को दुरूस्त करने में लगे थे। सड़क के नुक्कड पर ट्रैफिक पुलिस तैनात। पुरूष पुलिस के पास फाइन लेकर रशीद था। महिला पुलिस समझा रही थी कि बिना नम्बर की गाड़ी है। वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं है। बिना नम्बर की गाड़ी चलाने के जुर्म में 1500 सौ रू0 और वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं रहने के अपराध में 2 हजार दण्ड देना होगा। नेता टाइप के लोग कहने लगे कि अभी-अभी वाहन लेने से कागजात नहीं दिया है और वाहन पर नम्बर नहीं लिखा गया है। महिला पुलिस कहती हैं कि उनसे बात कर लें। नेता टाइप के लोग पुरूष पुलिस से गोपनीय बातचीत किए। उनके इशारे पर महिला पुलिस नरम हो गयी। नेता टाइप के लोग दरोगा राय पथ की ओर जाकर महिला पुलिस को 500 सौ रू0का नोट थमा देते हैं। महिला पुलिस चट से नोट लेकर पॉकेट में रखते हए कहती हैं कि गजब करते हैं आप लोग। उस समय तीन लोग खड़े थे। कोई भय और खौफ नहीं। तीनों के सामने महिला पुलिस घूस में रकम ले ली। इसके बाद खड़े लोगों का कहना है कि यहां पर जमकर घूस लेने और वाहन छोड़ने का बाजार गरम रहता है। सामने वरीय पुलिस तैनात रहते हैं। ऐसे ही लोग जंगलराज कायम रखने के लिए जिम्मेवार है। कानून के पाठ पढ़ाने के बदले घूस लेकर चुप्प हो जाते हैं।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment