Wednesday 2 December 2015

बिहार विधान सभा के 16 वें अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी


एक चौधरी गए और दूसरे चौधरी आ गए
दो बार सभाध्यक्ष बनने का अवसर मिला था उदय नारायण चौधरी
पटना। बिहार विधान सभा के प्रथम सभाध्यक्ष है श्री रामदयालु सिंह 23.07.1937-11.11.1944। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद वर्मा 25.04.1946-14.03.1962।डॉ0 लक्ष्मी नारायण सुधंाशु 15.03.1962-15.03.1967।श्री धनिकलाल मंडल 16.03.1967-10.03.1969। श्री राम नारायण मंडल 11.03.1969-20.03.1972। श्री हरिनाथ मिश्र 21.03.1972-26.06.1977। श्री त्रिपुरारी प्रसाद सिंह 28.06.1977-22.06.1980।श्री राधानन्दन झा 24.06.1980-01.04.1985 ।श्री शिवचन्द्र झा 04.04.1985-23.01.1989। श्री मोहम्मद हिदायुतल्ला खाँ 27.03.1989-19.03.1990। श्री गुलाम सरवर 20.03.1990-09.04.1995। श्री देव नारायण यादव 12.04.1995-06.03.2000।श्री सदानन्द सिंह 09.03.2000-28.06.2005 ।श्री उदय नारायण चौधरी 30.11.2005-29.11.2010। श्री उदय नारायण चौधरी 02.12.2010-28.11.2015 और श्री विजय कुमार चौधरी 02.12.2015 - हैं। 
इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप एक दल के ही नहीं रहे। आप सभी दलों के आदमी हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार नौजवान सदन में हैं। इनको दिशा निर्देश कार्य करने का काम करेंगे। प्रेम कुमार ने कहा कि आपके नेतृत्व में सदन सुचारूपूर्ण से चलेगा। हमलोग सहयोग करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंच पर बैठने वाले पंच का ही व्यवहार होना चाहिए।
सर्वसम्मति से सभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 ( उम्र 58) को हुआ है। इनके धर्मपत्नी का नाम गंगा चौधरी है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। दलसिंहसराय,समस्तीपुर के रहने वाले हैं। पटना विश्वविघालय से उच्च शिक्षा ग्रहण किए। आरंभ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य थे। उसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) में चले गए। जल संसाधन मंत्री थे। 
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।


No comments: