पटना। कुर्जी-बालूपर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटान गंगा किनारे।गंगा बचाओ अभियान की ओर से नासरीगंज गंगा घाट की सफाई की गयी। लगे हाथ गंगा किनारे आने वाले लोगों को गंगा नदी की सफाई के बारे में जानकारी देते जा रहे थे। बताते चले कि गंगा बचाओ अभियान में गुड्डू बाबा, अंजू रोमा,दयाल शरण आदि जुड़े हुए हैं। समय-समय गंगा नदी के किनारे जाकर सफाई किया करते हैं। घर का कूड़ा,मानव अस्थि,बाल आदि गंदगी को साफ किए।राम तेरी गंगा मैली हो गयीः हम घर में पूजा करते हैं। उन पूजन सामग्री को जमा करके गंगा नदी में ही प्रवाहित करते हैं। गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर पूजन सामग्री को डाल सकते हैं। ऐसा करने से राम तेरी गंगा को मैली होने से बचाया जा सकता है। इस तरह शव जलाने के बाद भी किया जा सकता है। मुंडन के समय बाल को भी गड्ढा में डाल सकते हैं। यह सवाल उठता है कि ऐसा कौन करेंगा? इसका जवाब होगा हम करेंगे...हम करेंगे....।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments:
Post a Comment