Saturday 9 January 2016

ब्याज पर ऋण लेकर खेती करते हैं बिन्द टोली के लोग


अब ब्याज पर ऋण लेकर घर बना रहे हैं विस्थापित लोग 


पटना। जब बिन्द टोली में लोग रहते थे,तब आढ़तियों से ब्याज पर ऋण लेकर खेती करते थे। अब कुर्जी मोड़ बिन्द टोली में रहने आ रहे हैं,तब भी लोग आढ़तियों से ब्याज पर ऋण ले रहे हैं। पूर्व में लिये गए ऋण अदा नहीं किए, फिर दूसरे ऋण के शिकार हो जा रहे हैं। दीघा आढ़तियों द्वारा कर्जदारों को एक सौ रू0 देने के बदले में 5 रू0 ब्याज वसूलते हैं। 

रामधनी कुमार कहते हैं कि हमलोग दीघा के आढ़तियों से 80 हजार रू0 ब्याज पर ऋण लिए हैं। परलैजा घाट के किनारे 4 बीघा खेत लिए है। इसमें सब्जी आदि लगाये हैं। बिन्द टोली से उजड़ने और कुर्जी मोड़ के पास बसने के सिलसिले में खेत में काम करने नहीं जाते हैं। जंगली सुअर और नीलगाय खेत चर जा रहे हैं। अभी घर बनाने के सिलसिले में 20 हजार रू0 लिए है। पंचदेव इन्टरप्राइजेज डॉन बोस्को रोड,दीघा,पटना के प्रो0 जगत सिंह से आरती सीट लिए हैं। 19 हजार 920 रू0 व्यय किया है। 25 फीट के 21 और 12 फीट के टाटा शक्ति सीट लिए हैं। बांस,कांटी,रस्सी आदि खरीदना है। अब तो समानों को बिन्द टोली से ट्रैक्टर से ढुलाई करने का किराया 500 रू0प्रति खेप देना पड़ा रहा है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: