Friday 15 January 2016

आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका और सहायिका भी पहुँची


अब कुर्जी बिन्द टोली में आंगनबाड़ी होगा गुलजार

गुरूजी, पाठशाला नहीं लगा रहे हैं?


पटना। सरकार ने दीघा बिन्द टोली में स्कूल, आंगनबाड़ी,उप स्वास्थ्य केन्द्र आदि की सुविधा दे रखी थी। बिन्द टोली के लोग विस्थापित होकर स्थापित हो रहे हैं। पहले उप स्वास्थ्य केन्द्र की ए0एन0एम0 दीदी इंदु और माधुरी कुमारी आ गयीं। अब आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका संगीता कुमारी और सहायिका रिंकु कुमारी भी आ गयीं है। बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को टेक केयर राशन दे रही थीं। उनलोगों का कहना है कि जल्द ही आंगनबाड़ी केन्द्र में गुलजार हो जाएगा। बच्चों की किलकारी गुंजेगी।वहीं गुरूजी का पाठशाला चालू नहीं है।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: