Friday 15 January 2016

कुर्जी बिन्द टोली में दीवार गिरने से 6 लोग घायल

रेत वाली बुनियाद पर निर्भर दीवार 

राज नाथ महतो की दीवार जानकी देवी के घर में जा गिरी

पटना। कुर्जी बिन्द टोली में दीवार गिरने से 6 लोग घायल हो गये। रेत वाली बुनियाद पर निर्भर दीवार होने से भरभराकर गिर पड़ी।राजनाथ महतो को 3 डिसमिल जमीन मिली है। राजमिस्त्री को बुलाकर गिलावा पर दीवार खड़ा कर रहे थे। दीवार दस ईंच की थी। शाम के समय दीवार भरभराकर गिर पड़ी। राजनाथ महतो की दीवार पड़ोसी रोहित महतो की दीदी जानकी देवी के घर में गिर पड़ी। वहाँ पर रहने वाले 6 लोग घायल हो गये। कई लोगों को हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना। 

No comments: