Tuesday 12 January 2016

माननीय विधायक संजीव चौरसिया करेंगे बेड़ा पार

शख्स बता रहा है कि यहां तक पानी आता है 
बिहार विधान सभा में मसले को उठाया भी जा सकता 


पटना। पेयजल को लेकर मारामारी है ठंडक मौसम में। यह हाल है दीघा थानान्तर्गत बांसकोठी गेट नम्बर-95 में। आई0टी0आई0 छात्रावास परिसर में है जलापूर्ति केन्द्र। इस केन्द्र में 35 अश्वशक्ति वाली मशीन लगायी गयी है। जलापूर्ति केन्द्र में ऑपरेटर भी बहाल हैं। जो समयानुसार मशीन को चालू करता है। सुबह 5 से 9 बजे तक। दोपहर में 1 से 3 बजे तक। शाम में मशीन को चालू नहीं की जाती है।इस बीच जलमिनार भी निर्मित है। कुछ दिन चलने के बाद जलमिनार में पानी नहीं चढ़ाया जाता है। संपूर्ण कवायद करने के पश्चात भी पाइप के माध्यम से लोगों के घरों तक पानी पहुंचता ही नहीं है। लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।  

इस तरह का पेयजल की समस्या को लेकर परेशान हैं लोग। इस बाबत दीघा ग्राम पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य अरविंद कुमार वर्मा सचेष्ट हैं। इस समस्या का समाधान जनप्रतिनिधि के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। पंचायत समिति के सदस्य अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि दीघा विधान सभा के माननीय विधायक संजीव चौरसिया के संपर्क में हैं। उनसे समय निर्धारित करने के बाद परेशान लोगों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में ही समस्यांत करने को लेकर रणनीति बनायी जाएगी। जरूरत पड़ी तो बिहार विधान सभा में मसले को उठाया भी जा सकता है। 
उल्लेखनीय है कि दीघा ग्राम पंचायत में है दो जलापूर्ति केन्द्र। एक आई0टी0आई0 के सामने और द्वितीय आई0टी0आई0छात्रावास में है। दोनों जलापूर्ति केन्द्र को विभक्त कर दिया गया है। निर्धारित क्षेत्र में ही पेयजल आपूर्ति करते हैं। बांसकोठी गेट नम्बर- 95 के लोगों को  द्वितीय केन्द्र से पानी मिलेगा। द्वितीय जलापूर्ति के मुख्य पाइप को ललकी रोड से गंगा किनारे लिया गया है। मुख्य पाइप का पानी जाते-जाते असहाय हो चला है। 

इस बाबत द्वितीय जलापूर्ति केन्द्र का ऑपरेटर का कहना है कि जमीन ऊंची होने के कारण पानी नहीं चढ़ पा रहा है। वहीं जलापूर्ति केन्द्र एक का ऑपरेटर कृष्णा का कहना है कि लोक स्वास्थ्य अभियत्रंण विभाग द्वारा ठेकेदारों से मुख्य पाइप का संयोजन करवाया गया। जो लापरवाही से कार्य किए है। पाइप का मुँह बोरा से बंद किया गया था। पाइप का मुँह बोरा से बंद करने के बाद बोरा को निकाला ही नहीं और पाइप को जोड़ दिया। इसका नतीजा है कि पानी का बहाव अवरोध हो गया है। इसके कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वह शख्स बता रहा है कि यहां तक पानी आता है और इसके आगे पानी जाता ही नहीं है। 
  शख्स बता रहा है कि  इसके आगे पानी जाता ही नहीं है


बांसकोठी गेट नम्बर-95 में पेयजल नहीं पहुंच पाने से नाराज लोग रोड जाम भी किए। कभी-कभी पाइप में रबड़ पाइप को मुँह से खींचने के बाद कम पानी आता है। रोड जाम करने से अधिकारी आए और आश्वासन देकर चले गए। लोग उसी आश्वासन का पानी पीने को बाध्य हैं। इस ठंडक मौसम में बांसकोठी के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। अल्लाह जाने क्या होगा आने वाले गर्मी में?

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 




No comments: